देश

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी, जानें अगले 5 दिनों का मौसम

मध्य प्रदेश में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के चलते मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने 7 अगस्त 2026 को श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर और गुना समेत कई जिलों में बिजली चमकने, तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी, जानें अगले 5 दिनों का मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसूनी गतिविधियों के एक बार फिर सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, वर्तमान में एक साथ कई सिनोप्टिक सिस्टम (Synoptic Systems) एक्टिव होने के कारण अगले 5 दिनों तक ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के उत्तरी जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और आंधी चलने की संभावना है.

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर और गुना जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली झोंकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यह भी पढ़ें: Mumbai Weather Tomorrow: मुंबई में कल हो सकती हैं हल्की बारिश; जानें तापमान और मौसम का हाल

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। मुरैना जिले में सर्वाधिक 60.0 मिमी बारिश हुई, जबकि सीहोर में 37 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं.

दूसरी ओर, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश व्यापक (Fairly Widespread) रही। सीधी जिले में सबसे ज्यादा 75.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा सिंगरौली और मैहर में भी भारी बारिश दर्ज की गई। जबलपुर में 37 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और अधिकतम तापमान 32.7°C रहा.

क्या है बारिश की वजह? (मौसम प्रणाली)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में एक साथ कई मौसमी प्रणालियां प्रभावी हैं:

  • ट्रफ रेखा: मीन सी लेवल ट्रफ फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर और डाल्टनगंज से होकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है.
  • वेस्टर्न डिस्टर्बेंस:8 किमी की ऊंचाई पर 73 डिग्री ईस्ट और 31 डिग्री नॉर्थ पर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है.
  • साइक्लोनिक सर्कुलेशन: दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश तथा उत्तर ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल के ऊपर अलग-अलग चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulations) बने हुए हैं.

अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

तारीख प्रभावित जिले और मौसम की स्थिति
7 अगस्त श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर और गुना में भारी बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की हवाओं का अनुमान।
8 और 9 अगस्त ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग के उत्तरी जिलों में तेज बारिश। गुना, राजगढ़, नीमच, मुरैना और भिंड में भारी बारिश संभव।
10 अगस्त छतरपुर, पन्ना और नीमच जिलों में एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने के आसार।

तापमान और प्रशासनिक सलाह

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.

खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता को आंधी, बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और पानी भरे इलाकों से दूर रहने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2026 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).