Scorching Heat: मानसून की सुस्त पड़ी चाल से झुलस रहा उत्तर भारत! जानें कब मिलेगी राहत; मौसम पर आया ये अपडेट

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. गर्मी का सितम इतना बढ़ गया कि कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. झुलसाती गर्मी के बीच मौसम विभाग का कहना है कि पूरे उत्तर बेल्ट में फिलहाल हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. गर्मी का सितम इतना बढ़ गया कि कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. झुलसाती गर्मी के बीच मौसम विभाग का कहना है कि पूरे उत्तर बेल्ट में फिलहाल हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और हिमाचल, उत्तराखंड में भी भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं और 45 से 47 डिग्री तक के तापमान पर आग की बरसात को झेल रहे हैं. मैदानों के साथ-साथ पहाड़ों में भी बढ़ते पारे से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा जानकारी के मुताबिक, मानसून की सुस्त चाल के कारण देश के उत्तर-पश्चिम और पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिन तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विज्ञानियों ने कहा कि अगले सप्ताह मानसून की प्रगति कमजोर पड़ने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में गर्मी की स्थिति तेज हो जाएगी.

मौसम विज्ञानी और केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम राजीवन ने कहा, "मॉडल अगले छह या आठ दिनों में, खासकर उत्तर भारत में, बहुत ज़्यादा बारिश होने का संकेत नहीं दे रहे हैं. हम अभी उत्तर-पश्चिमी भारत में ज़्यादा बारिश की उम्मीद नहीं कर सकते. ऐसा कई बार होता है और मानसून जून के अंत तक ही जोर पकड़ सकता है."

मानसून की धीमी चाल

केरल में समय पर पहुंचने के बावजूद, मानसून की चाल महाराष्ट्र और गुजरात पहुंचने के बाद धीमी हो गई है. अगर अगले 48 घंटों में मानसून आगे नहीं बढ़ता है, तो उत्तर भारत में इसके आगमन में एक सप्ताह तक की देरी हो सकती है. स्काईमेट वेदर के जलवायु एवं मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, "कम से कम अगले तीन या चार दिनों तक मानसून में सुस्ती रहेगी. तेलंगाना, रायलसीमा और शेष प्रायद्वीपीय भारत में बारिश कम हो जाएगी."

कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 जून से उत्तर भारत के राज्यों में कुछ राहत मिलने की संभावना है. 17 जून से पहले राहत की कोई उम्मीद नहीं है. इसके बाद तापमान में गिरावट और मानसून की सक्रियता देखी जा सकेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें