News

Mumbai Shocker: बिल्डिंग के कॉमन बाथरूम में जाकर बनाता था महिलाओं और लड़कियों के वीडियो, पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

मुंबई के भुलेश्वर की एक सोसाइटी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहांपर एक युवक कॉमन बाथरूम में जानेवाली महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के वीडियो बनाता था.

Mumbai Shocker: बिल्डिंग के कॉमन बाथरूम में जाकर बनाता था महिलाओं और लड़कियों के वीडियो, पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार
Representational Image | Pixabay

मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के भुलेश्वर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 19 वर्षीय युवक कॉमन बाथरूम में छिपकर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के वीडियो बना रहा था. जब इस युवक को पकड़ा गया और उसका मोबाइल फोन पुलिस ने चेक किया, तो अंदर मौजूद वीडियो देखकर पुलिस भी दंग रह गई. इस घटना के बाद बिल्डिंग के लोगों में आक्रोश फ़ैल गया है.

इस घटना के बाद अब एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है. ये भी पढ़े.Mumbai Shocker: मां के सामने 2 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या, प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम

कॉमन बाथरूम को बनाया शिकार

यह मामला भुलेश्वर की जय हिंद इस्टेट बिल्डिंग का है, जहां कॉमन बाथरूम का इस्तेमाल सभी निवासी करते हैं. आरोपी युवक राजनकुमार चौपाल, जो मूल रूप से बिहार के मधुबन का निवासी है, वहां कॉमन बाथरूम में छिपकर महिलाओं और नाबालिगों के वीडियो बना रहा था. वह खुद को बाथरूम यूज़ करने का नाटक करता और उसी दौरान गुपचुप तरीके से मोबाइल से वीडियो शूट करता था. लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

मोबाइल से बरामद हुए 8 आपत्तिजनक वीडियो

जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसका मोबाइल जब्त किया, तब उसमें से 8 आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए.इनमें दो महिलाएं और एक नाबालिग लड़की भी शामिल हैं. यह देखते हुए लोकमान्य टिळक मार्ग पुलिस स्टेशन ने तुरंत POCSO (पॉक्सो) कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 77 के तहत केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).