देश

Hathras Stampede: लाशों के ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को भयावह हादसा हुआ. यहां सिकंदराराऊ इलाके के रतिभानपुर गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मच गई. खबर लिखे जाने तक हादसे में 116 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

Hathras Stampede: लाशों के ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
Hathras Stampede - X

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को भयावह हादसा हुआ. यहां सिकंदराराऊ इलाके के रतिभानपुर गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मच गई. खबर लिखे जाने तक हादसे में 116 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं. मरने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच एक और हृदयविदारक घटना हुई. हाथरस हादसे में जान गवानें वालों की लाशें देख कर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को हार्ट अटैक आ गया. Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ में 116 लोगों की मौत की पुष्टि; आखिर सत्संग में हुआ क्या? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखो देखी.

जानकारी के मुताबिक एटा में मेडिकल कॉलेज में लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को हार्ट अटैक आ गया. इससे उसकी मौत हो गई. वह क्यीआरटी अवागढ़ में तैनात था. उसे मेडिकल कॉलेज आपात ड्यूटी पर बुलाया गया. लाशों के ढेर को देखकर उसे हार्ट अटैक आ गया. सिपाही मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर का रहने वाला था.

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है. जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है.

घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं और पल-पल की रिपोर्ट के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों (असीम अरुण, संदीप सिंह और लक्ष्मी नारायण चौधरी), मुख्य सचिव और डीजीपी को मौके पर भेजा है और लगातार उनके संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि घटना का दोषी कोई हो, बचेगा नहीं, उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.

हेल्पलाइन नंबर

दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0572-2227041 तथा 0572-2227042 जारी किए हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को नारायण साकार विश्व हरि के नाम से प्रसिद्ध भोले बाबा के कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी. कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की परमिशन से ज्यादा भक्त सत्संग में पहुंचे. इस दौरान भगदड़ मच गई. मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए एटा भेजा गया. घटना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गांव फुलराई के पास की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).