Hathras Stampede Tragedy: हाथरस हादसे में SDM और CO समेत 6 अफसरों पर गिरी गाज, SIT की रिपोर्ट के बाद सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो जुलाई को मची भगदड़ के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में योगी सरकार ने एडीएम, सीओ समेत 6 लोगों को सस्पेंड कर दिया है.

Hathras Stampede - X

Hathras Stampede Tragedy: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो जुलाई को मची भगदड़ के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में सरकार ने एडीएम, सीओ समेत 6 अफसर को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है. बताना चाहेंगे कि हादसे के बाद योगी सरकार ने मामले की जांच के लिए एसईटी टीम का गठन किया था. एसआईटी की तरफ से पेश रिपोर्ट के बाद इन अफसरों को मंगलवार को सरकार की तरफ से एक आदेश जारी कर सस्पेंड कर दिया गया.

सरकार के समक्ष पेश SIT की रिपोर्ट में चश्मदीद गवाहों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के लिए कार्यक्रम आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है. इसके साथ ही समिति ने कार्यक्रम आयोजक तथा तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है. स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज अपने दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही के लिए जिम्मेदार हैं. उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया गया. यह भी पढ़े: Hathras stampede: राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा बढ़ाने की मांग की

हाथरस हादसे में बड़ी कार्रवाई:

बताना चाहेंगे कि हादसे के बाद पुलिस ने मुख्य आयोजन समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. लेकिन केस में भोले बाबा नाम शामिल नहीं है. फिलहाल वह फरार चल रहा है. हालांकि हादसे के दो दिन बाद उसने वह मीडिया के सामने आया है और बचने के लिए अपनी सफाई में कहा कि वह  हादसे को लेकर काफी दुखी हूं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड