देश

शर्मनाक: हरियाणा के रेवाड़ी में युवक ने बीयर पीने से मना करने पर दबंगों ने जबरदस्ती पिलाया मूत्र, बेरहमी से पिटाई भी की

रेवाड़ी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति को गांव के दो दबंग युवकों ने उसे पहले बीयर पिलाने की कोशिश की. जब उसने बीयर पीने से मना कर दिया तो दबंगों ने उसे बीयर में मूत्र मिलकर जबरदस्ती पिलाया.

शर्मनाक: हरियाणा के रेवाड़ी में युवक ने बीयर पीने से मना करने पर दबंगों ने जबरदस्ती पिलाया मूत्र, बेरहमी से पिटाई भी की
सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

रेवाड़ी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति (Man) को गांव के दो दबंग युवकों ने उसे पहले बीयर (Beer) पिलाने की कोशिश की. जब उसने बीयर पीने से मना कर दिया तो दबंगों ने उसे बीयर में मूत्र (Urine) मिलकर जबरदस्ती पिलाया. पीड़िता युवक का आरोप है कि दबंगों ने ऐसे करने के लिए उसका पहले हाथ पैर बांधे. इसके बाद उसे बीयर में मूत्र मिलाकर पिलाया, पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसके दस हजार रुपये भी छीन लिए

पीड़ित का नाम मोनू (Monu) है. वह रेवाड़ी जिले के गांव भैरामपुर भड़ंगी का रहने वाला है. वह शुक्रवार को फोन खरीदने के लिए रेवाड़ी जा रहा था. तभी उसे रास्ते में गांव भड़ंगी निवासी तुषार मिल गया. तुषार ने कहा कि उसे भी रेवाड़ी जाना है, दोनों साथ चलेंगे. इस बीच तुषार उसे गांव के पास एक मैदान में ले गया, जहां पहले से ही रोहित नाम का शख्स बैठकर बीयर पी रहा था. आरोप है कि तुषार और रोहित ने मोनू को जबरन बीयर पीने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया तो दोनों ने उसके हाथ बांध दिए और फिर बीयर में पेशाब मिलाकर उसे जबरन पिला दी. यह भी पढ़े: UP: कानपुर के कल्याणपुर पुलिस स्टेशन में युवक की पिटाई, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

पीड़िता युवक के शिकायत के बाद बावल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर करने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है. लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि वह आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).