Haryana Shocker: पति को बंधक बनाकर 4 लोगों ने नेपाली महिला का किया सामूहिक बलात्कार
हरियाणा के यमुनानगर से इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाली घटना सामने आई है. जहां 4 लोगों ने मिलकर एक शख्स को बंदी बनाने के बाद उसकी 37 वर्षीय पत्नी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. यह घटना गुरुवार देर रात हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक गांव में हुई.
चंडीगढ़: हरियाणा के यमुनानगर से इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाली घटना सामने आई है. जहां 4 लोगों ने मिलकर एक शख्स को बंदी बनाने के बाद उसकी 37 वर्षीय पत्नी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. यह घटना गुरुवार देर रात हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक गांव में हुई. 37 वर्षीय नेपाली महिला का पति एक कृषि मजदूर के रूप में काम करता है. यह दंपति अपनी दो साल की बेटी के साथ गांव में एक ट्यूबवेल के कमरे में रहता है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि गुरुवार देर रात आरोपी एक कार में आए और उसके पति को बरामदे में बांधने के बाद सामूहिक बलात्कार किया.
चेहरे ढके हुए पांच व्यक्ति गुरुवार रात करीब 11 बजे ट्यूबवेल पर एक कार में आए. महिला ने बताया कि,'मैं अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी और मेरे पति बरामदे में सो रहे थे. उन्होंने मेरे पति को बांध दिया. द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, चार लोगों ने मेरा बलात्कार किया. महिला ने आगे कहा कि पांचवें शख्स ने जब मेरा बलात्कार करने की कोशिश की तब मैंने उसे धक्का दिया और वो नीचे गिर गया. जिसके बाद उसने मुझे गंभीर परिणाम की धमकी दी और भाग गया. जिसके बाद मैंने अपने पति को खोला. यह भी पढ़ें: Gangrape in Balrampur: हाथरस घटना के बाद बलरामपुर में युवती के साथ गैंगरेप, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
दोनों ने अपनी आप बीती अपने जमींदार को सुनाई, जिसके बाद वे उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गए. इसके बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 342, 506 (आपराधिक धमकी) और 452 (अवैध तरीके से घर एमिन घुसने ) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

