Haryana: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आप- कांग्रेस को बताया एक ही थाली का चट्टा- बट्टा
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने इंडी अलायंस के दो घटक दलों आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को झूठे दल बताया. विरोधी खेमे पर हमलावर प्रदेश के मुखिया ने डबल इंजन की सरकार को मजबूत करार दिया. मीडिया से रूबरू मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “यह इंजन मजबूत है.
चंडीगढ़, 20 जुलाई : हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने इंडी अलायंस के दो घटक दलों आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को झूठे दल बताया. विरोधी खेमे पर हमलावर प्रदेश के मुखिया ने डबल इंजन की सरकार को मजबूत करार दिया. मीडिया से रूबरू मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “यह इंजन मजबूत है. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम मजबूती से हरियाणा में बड़े बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं. दोनों आपस में मिले हुए हैं, दोनों बहुत झूठ बोलते हैं. दोनों पार्टियां झूठ का सहारा लेकर काम करती हैं.”
उनकी ये प्रतिक्रिया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस तंज का जवाब थी जिसमें उन्होंने कहा था, “हम 90 की 90 सीटों पर ऐसे चुनाव लड़ेंगे की दुनिया देखेगी. पहले मनोहर लाल का इंजन था, अब नायब सिंह सैनी का इंजन है.” हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. 20 जुलाई को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पंचकूला पहुंची. केजरीवाल की गारंटी अभियान लांच किया. इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में आप नेता सुशील गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए. यह भी पढ़ें : Mumbai: मुंबई में इमारत की बालकनी का कुछ हिस्सा ढहने से महिला की मौत, तीन लोग घायल
उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा. कहा, “भाजपा पिछले 10 सालों से किसानों को धोखा देने का काम कर रही है. किसानों को प्रताड़ित कर रही है. किसानों पर आंसू गैस छोड़ने वाले, लाठी चलाने वाले, गोली चलाने वाले पुलिस वालों को वीरता पुरस्कार देने का काम कर रही है. हरियाणा के डीजीपी उनको गैलेंट्री अवॉर्ड देने की सिफारिश कर रहे हैं. हरियाणा सरकार 750 किसानों की शहादत पर एक शोक प्रस्ताव पास नहीं कर पाई.”
उन्होंने भाजपा पर किसानों के साथ बर्बरता का आरोप लगाया. बोले, “एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने का झूठा वादा कर प्रधानमंत्री ने संसद या संसद के बाहर एक शब्द नहीं कहा. परंतु किसानों पर झूठे केस लगाकर गिरफ्तार करने वाले, कंटीले तार लगाकर उनको रोकने वाले अफसरों को अब भाजपा पुरस्कृत करने जा रही है. आपकी वजह से हरियाणा और देश के किसानों की शहादत हुई. आज उन पुलिस वालों को वीरता पुरस्कार देकर किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है. उनकी इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई और हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उनको दिल्ली जाने से रोकने वाले अधिकारियों को भाजपा पुरस्कृत कर रही है.”
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

