रोहतक में सनसनीखेज वारदात, बाइक रुकवाकर चाकू की नोक पर पति को बंधक बना के किया पत्नी से गैंगरेप
हीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. खबरों के मुताबिक हादसा उस वक्त का है जब महिला अपने पति के साथ बाइक पर सांपला से खरखौदा लौट रही थी
रोहतक जिले के गांव हसनगढ़ में एक महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां तीन युवकों ने चाकू की नोक पर युवक के सामने ही उसकी पत्नी के साथ गैंग रेप किया और विरोध करने पर उनकी बेहरमी से पिटाई की. जिसके बाद घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपियों ने पति की गर्दन पर चाकू रख उसे हाईवे के निर्माणाधीन नाले में गिरा दिया. जिसके बाद महिला के साथ आरोपियों ने रेप किया और उस दौरान दंपत्ति से कैश और जेवर भी लूट लिए.
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. खबरों के मुताबिक हादसा उस वक्त का है जब महिला अपने पति के साथ बाइक पर सांपला से खरखौदा लौट रही थी. उस वक्त दंपती को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया और पति की गर्दन पर चाकू रख उसे हाईवे के पास लेकर गए. जहां पर उन्होंने महिला के साथ जबरन रेप किया. इसके साथ 73 हजार कैश लुटकर भाग गए.
यह भी पढ़ें:- दो मासूम बहनों के साथ रेप करने के आरोपी को मिली उम्र कैद, मरते दम तक कैद में रखा जाएगा
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला और उसके पति को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए. गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले ही हरियाणा के रोहतक रेलवे स्टेशन के पास से सात वर्षीय एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया और फिर तीन लोगों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था. वहीं लगातार हो रही घटना से साफ पता चलता है कि यहां आरोपियों को पुलिस के नाम का कोई खौफ नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2019 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

