देश

Haryana: सीएम मनोहर लाल का बड़ा बयान, कहा- गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत में कोविड मामलों में तेजी देखी जा रही

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को दैनिक आधार पर कोविड मामलों की समीक्षा करने को कहा. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, मिनी सचिवालय, मॉल, जिम और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखी जाए और बिना टीकाकरण प्रमाण पत्र के लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए.

Haryana: सीएम मनोहर लाल का बड़ा बयान, कहा- गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत में कोविड मामलों में तेजी देखी जा रही
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने रविवार को कहा कि गुरुग्राम (Gurugram), फरीदाबाद (Faridabad), पंचकूला (Panchkula), सोनीपत (Sonipat) और अंबाला (Ambala) जिलों में कोविड-9 (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महामारी की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा, "इन जिलों को ग्रुप ए में रखा गया है क्योंकि ऐसे जिलों में फैलने का खतरा अधिक है." Haryana: सीएम मनोहर लाल का बड़ा बयान, कहा- कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाने वाले लोगों पर 1 जनवरी से की जाएगी सख्ती

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को दैनिक आधार पर कोविड मामलों की समीक्षा करने को कहा. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, मिनी सचिवालय, मॉल, जिम और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखी जाए और बिना टीकाकरण प्रमाण पत्र के लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए.

साथ ही रात की आवाजाही पर भी सख्ती से नजर रखनी चाहिए. कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर व्यक्तियों पर 500 रुपये और संस्थानों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हर दिन लगभग 3 लाख टीकाकरण की खुराक दी जा रही है और अब तक लगभग 3.45 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2022 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).