Harrier EV Car Malfunctions: तमिलनाडु के अविनाशी में हैरियर इलेक्ट्रिक कार में फॉल्ट से व्यक्ति की मौत, टाटा मोटर्स ने दी सफाई

तमिलनाडु के अविनाशी में एक टाटा हैरियर ईवी कार में तकनीकी खराबी के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, वाहन "समन मोड" में था, जब यह अचानक लुढ़क गया और एक व्यक्ति को कुचल दिया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, और इसका वीडियो सोशल मीडिया, पर तेजी से वायरल हो रहा है...

टाटा हैरियर ईवी में खराबी से एक की मौत (Photo: Reddit/@--chillin-)

तमिलनाडु के अविनाशी में एक टाटा हैरियर ईवी कार में तकनीकी खराबी के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, वाहन "समन मोड" में था, जब यह अचानक लुढ़क गया और एक व्यक्ति को कुचल दिया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, और इसका वीडियो सोशल मीडिया, पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टाटा हैरियर ईवी अचानक पीछे की ओर लुढ़कती है और एक व्यक्ति को टक्कर मारती है. हादसे में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट लगी, और बाद में डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें: Uran Boat Drowns Video: उरण में तेज़ लहरों के बीच 10- 15 लोगों से भरी नाव डूबी, पास में मौजूद बोट ने लोगों को किया रेस्क्यू

घटना के बाद टाटा मोटर्स ने आधिकारिक बयान जारी किया है. कार ब्लॉग इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने कहा: "हमें इस दुखद दुर्घटना की जानकारी मिली है और हम इस अपूरणीय क्षति से गहरा दुख महसूस कर रहे हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित के परिवार के साथ हैं. हम सभी संबंधित तथ्यों को इकट्ठा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के प्रारंभिक विश्लेषण से प्रतीत होता है कि वाहन ढलान की चोटी से गुरुत्वाकर्षण के कारण लुढ़क गया और किसी अज्ञात वस्तु से टकराने पर उछल गया. इससे संकेत मिलता है कि उस समय वाहन की मोटर चालू नहीं थी. फिलहाल, वाहन मृतक के परिवार के पास है और घटना के बाद भी उसे चलाया गया है, लेकिन हमें अभी तक उसे तकनीकी रूप से जांचने का अवसर नहीं मिला है."

हैरियर इलेक्ट्रिक कार में तकनीकी खराबी से व्यक्ति की मौत

देखें वीडियो

इस घटना ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा, विशेष रूप से पार्किंग मोड और ढलानों पर स्थिरता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस और कंपनी दोनों स्तर पर जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट