देश

Haridwar Kumbh Mela 2021: कोरोना वायरस के नियमों की उड़ी धज्जियां, 102 लोग मिलें पॉजिटिव

बता दें कि कुंभ मेले में मास्‍क, सोशल डिस्टेंस और कोरोना के नियम भूलकर लाखों की संख्या में भक्‍त पहुंच रहे हैं. इस दौरान उत्तराखंड सरकार को भी थर्मल स्‍क्रीनिंग और मास्‍क के नियम के पालन के लिए कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ रही है. जबकि कई प्‍वाइंट पर मेला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है.

Haridwar Kumbh Mela 2021: कोरोना वायरस के नियमों की उड़ी धज्जियां, 102 लोग मिलें पॉजिटिव
कुंभ मेला (Photo credits: ANI)

हरिद्वार: पुरे देश में कोरोना (Coronavirus) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा हैं. देशभर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार का खौफ दिख रहा रहा हैं, लेकिन हरिद्वार महाकुंभ (Haridwar Mahakumbh) में जिस तरह का माहौल बना हैं उसे देखते हुए ऐसा लग रहा हैं कि कहीं कुछ हुआ ही नहीं हैं. हरिद्वार में कुंभ मेले (Kumbh) को शुरू हुए करीब 12 दिन से अधिक का समय बीत गया है. प्रशासन यहां आने वाले श्रद्धालुओं में कोरोना नियमों को पालन कराने में करीब-करीब नाकाम ही साबित हो रही है. मेले में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. Haridwar: शाही स्नान से ठीक पहले आधा दर्जन से अधिक संत कोरोना पॉजिटिव, महाकुंभ में खलबली

बता दें कि कुंभ मेले में मास्‍क, सोशल डिस्टेंस और कोरोना के नियम भूलकर लाखों की संख्या में भक्‍त पहुंच रहे हैं. इस दौरान उत्तराखंड सरकार को भी थर्मल स्‍क्रीनिंग और मास्‍क के नियम के पालन के लिए कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ रही है. जबकि कई प्‍वाइंट पर मेला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है. आलम यह है कि मेले में न तो प्रशासन सही तरीके से थर्मल स्क्रीनिंग कर पा रही है और न ही लोगों के चेहरों पर ढंग से मास्क दिखाई दे रहे हैं.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने दावा किया है कि शाही स्नान के दौरान राज्य सरकार ने केंद्र की ओर से जारी की गई कोराना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया है. कुंभ मेला पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, सोमवार हुए दूसरे शाही स्‍नान में 31 लाख से ज्‍यादा भक्तों ने भाग लिया था. इस दौरान रविवार रात 11:30 बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक 18169 श्रद्धालुओं का कोरोना टेस्‍ट किया गया, जिसमें से 102 पॉजिटिव पाए गए हैं.

कुंभ में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर शाही स्नान किया. शाही स्नान के दौरान घाटों पर उमड़ी भीड़ के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा,'हमारा पूरा प्रयास है कि जहां तक संभव है कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराया जा सके. सुरक्षा की दृष्टि से भी उत्तराखंड पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है. कोविड की वजह से जितने लोगों के आने की संभावना थी उसके 50 फीसदी लोग आए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).