हरिद्वार झमाझम बारिश से हुआ पानी-पानी, जलभराव से लोग परेशान
धर्मनगरी हरिद्वार में शुक्रवार रात हुई झमाझम बारिश के कारण कनखल के कई इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया. ज्वालपुर की मुख्य सड़कों के साथ ही कई क्षेत्रों की गलियां भी तालाब में बदली नजर आईं.
हरिद्वार, 30 जुलाई : धर्मनगरी हरिद्वार में शुक्रवार रात हुई झमाझम बारिश के कारण कनखल के कई इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया. ज्वालपुर की मुख्य सड़कों के साथ ही कई क्षेत्रों की गलियां भी तालाब में बदली नजर आईं. भारी बारिश के बाद जलभराव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण घर जाने वाले व्यापारी और दुकानों में काम करने वाले मजदूर घंटों बारिश रुकने का इंतजार कर रहे.
ज्वालपुर के कटहरा बाजार, पीठ बाजार, कोटरावान, कैतवाड़ा, पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी अनाज मंडी, चौक बाजार, नीलखुदना, धीरवाली, चौहनान, पांवधोई, लोधमंडी, अंबेडकर नगर, जवालापुर रेलवे अंडरपास आदि क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया. जलभराव के कारण मोती बाजार में लोगों का चलना दूभर हो गया. इसके अलावा कनखल क्षेत्र के कृष्णा नगर मुख्य बाजार सहित कनखल थाने के आसपास भी पानी भर गया. यह भी पढ़ें : जावेद अख्तर मानहानि मामला: कंगना रनौत ने अदालत से उनकी बहन का बयान दर्ज करने का आग्रह किया
जिसने इन इलाकों की व्यवस्थाएं ठप हो गईं. सफाई ना होने के कारण भी नालियां ओवरफ्लो हो गईं. बता दें, चंद्राचार्य चौक के पास स्थित रेलवे अंडरब्रिज के नीचे गुरुवार की तरह ही जलभराव देखने को मिला, जिस कारण इस अंडरपास के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी नजर आईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

