UP: युवक को न्यूड कर प्राइवेट पार्ट पर हथौड़े मारे, शरीर पर गर्म पानी डाला और पेशाब पिलाया; प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक को मिली खौफनाक सजा

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. ये मामला महज इश्क का नहीं, बल्कि उस वहशियत का है जिसे सुनकर रूह कांप उठे.

Representative Image Created Using AI

Hardoi Shocker: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. ये मामला महज इश्क का नहीं, बल्कि उस वहशियत का है जिसे सुनकर रूह कांप उठे. सीतापुर के महोली इलाके का रहने वाला युवक अतुल कश्यप अपनी प्रेमिका से मिलने लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा था, लेकिन वहां उसे ऐसी सजा दी गई जो किसी खौफनाक सजा से कम नहीं थी. युवक का आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों और गांव के प्रधान ने मिलकर उसके साथ बर्बरता की. पहले उसे जबरन कपड़े उतारकर निर्वस्त्र किया गया, फिर उसके ऊपर गर्म पानी डाला गया.

लेकिन यातना यहीं नहीं रुकी. आरोपियों ने उसके गुप्तांगों पर हथौड़ी से वार कर नपुंसक बनाने की कोशिश की. यही नहीं, पीड़ित ने ये भी दावा किया कि उसे जबरन पेशाब तक पिलाया गया.

ये भी पढें: Hardoi Road Accident: हरदोई में ऑटो को मारी डंपर ने टक्कर, 6 लोगों की मौत

पुलिस अधिकारी का बयान

पीड़ित युवक का बयान

युवक की हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में बचाया. पहले उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल और अब हालत बिगड़ने पर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और जांच की जा रही है.

हालांकि अभी तक पीड़ित की तहरीर नहीं मिलने के चलते FIR दर्ज नहीं हो पाई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही तहरीर मिलेगी, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा

इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा भड़का दिया है. लोग इसे "इश्क की सजा या हैवानियत?" कहते हुए इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

Share Now

\