देश

Video: खुशियां मातम में बदली! बेटे की बर्थडे पार्टी में मां को आया अचानक हार्ट अटैक, परिजनों के सामने हुई मौत, गुजरात के वलसाड का वीडियो आया सामने

गुजरात के वलसाड जिले के वापी इलाके से एक दिल दहलानेवाला हादसा सामने आया है. जहां होटल में बेटे की बर्थडे की पार्टी में मां को अचानक हार्ट अटैक आ गया और बेटे की खुशियों के बीच मां की मौत हो गई.

Video: खुशियां मातम में बदली! बेटे की बर्थडे पार्टी में मां को आया अचानक हार्ट अटैक, परिजनों के सामने हुई मौत, गुजरात के वलसाड का वीडियो आया सामने
Credit -(Twitter -X )

Video: गुजरात के वलसाड जिले के वापी इलाके से एक दिल दहलानेवाला हादसा सामने आया है. जहां होटल में बेटे की बर्थडे पार्टी में मां को अचानक हार्ट अटैक आ गया और बेटे की खुशियों के बीच मां की मौत हो गई. मृतक महिला का नाम यामिनी बारोट बताया जा रहा है.

इस घटना के बाद परिवार सदमे में है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज कैद हो गया है. जानकारी के मुताबिक़ एक होटल में बेटे का पांचवा बर्थडे मनाया जा रहा था.वापी के एक बड़े होटल में बर्थडे की पार्टी चल रही थी. बर्थडे की पार्टी में सभी लोग एन्जॉय कर रहे थे. सभी मेहमान और परिवार के लोग यहां मौजूद थे. ये भी पढ़े :Sudden Death: लखनऊ में 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय तीसरी कक्षा की छात्रा ने तोड़ा दम

बर्थडे पार्टी में मां को आया हार्ट अटैक 

इसी दौरान यामिनीबेन ने अपना सिर अपने पति के कंधे पर रख दिया और मंच से नीचे गिर गई. उनके नीचे गिरने से सभी लोग उनके पास जमा हो गया. इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत हॉस्पिटल इलाज के लिए लेकर गए. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @SachinGuptaUP नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).