UP Shocker: पांच दोस्तों के साथ शराब पार्टी की, फिर पत्नी का गैंगरेप करवाया; रायबरेली में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप- VIDEO
यूपी के रायबरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लोगों का कहना है कि आरोपी जीतू ने अपने पांच दोस्तों के साथ पहले शराब पार्टी की.
UP Shocker: यूपी के रायबरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लोगों का कहना है कि आरोपी जीतू ने अपने पांच दोस्तों के साथ पहले शराब पार्टी की. उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी चांदनी से गैंगरेप किया. फिर उसकी हत्या कर दी. इस वारदात की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ग्रामीणों का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेरबदल करा दिया है. रिपोर्ट में, गैंगरेप की जगह सिर में चोट लगने से मौत की जानकारी दी गई है. इसके अलावा आधी रात को ही पुलिस ने पेट्रोल डालकर शव को गांव के किनारे जलवा दिया.
'पांच दोस्तों के साथ शराब पार्टी की, फिर पत्नी का गैंगरेप करवाया'
खतरनाक खबर है रायबरेली से
यूपी के रायबरेली में पति "जीतू" ने अपने पांच दोस्तों के साथ शराब पार्टी की, पांचों दोस्तों से पत्नी चांदनी का गैंगरेप करवाया, फिर पत्नी की हत्या कर दी...
स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम… pic.twitter.com/RuMqM1VmPt
— Kavish Aziz (@azizkavish) July 14, 2024
रायबरेली में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप
#Raebareli-बछरावां थाना क्षेत्र के 1 गांव से,महिला के साथ पति के साथियों द्वारा किए गए गैंगरेप वाले घर से वीडियो वायरल हो रहा है।यह घर किसी मॉडल शाप से कम है।शराब की बोतले व महंगा खाना,महिला के सिर में चोट लगती है।यह पुलिस ही जाने,फिर मौत हो गई@Uppolice@dgpup @raebarelipolice pic.twitter.com/P8xJefnB0T
— Shiva Maurya Journalist (@shivamaurya50) July 14, 2024
हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की सहमति से महिला का अंतिम संस्कार करा दिया गया है. यह मामला रायबरेली में बछरावां कोतवाली क्षेत्र के चुरुवा गांव का है. यहां के जीतू सिंह का 2 साल पहले उत्तराखंड की रहने वाली चांदनी के साथ लव मैरिज हुआ था. सिर में चोट लगने के कारण 2 दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान चांदनी की मौत हो गई. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

