एजेंसी न्यूज

Gurugram: गुरुग्राम में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा

गुरुग्राम में नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार 19-वर्षीय एक व्यक्ति को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Gurugram: गुरुग्राम में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

गुरुग्राम, तीन सितंबर गुरुग्राम में नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार 19-वर्षीय एक व्यक्ति को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी. चौदह-वर्षीय बच्ची के पिता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी शिवा (19) ने 30 अगस्त को उनकी बेटी को गांव के चौपाल के पास बुलाया और उससे दुष्कर्म किया.

बच्ची के पिता ने कहा, ''एक सितंबर की रात को मेरी बेटी ने मुझे बताया कि आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे फोन कर चौपाल के पास मिलने के लिए बुलाया और कुछ नशीला पदार्थ देने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया.'' यह भी पढ़ें: पाकिस्तान स्थित आकाओं को कथित रूप से संवेदनशील सूचनाएं देने के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

उन्होंने बताया, ‘‘इसके बाद मैं अपनी बेटी के साथ पुलिस के पास गया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. शिकायत मिलने के बाद पीड़िता की चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की गई. ’’

पुलिस ने खेड़की दौला थाने में आरोपी के खिलाफ पोक्सो (बच्चों का यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम) की धारा-चार और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-328 (नशीली वस्तु से हानि पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. खेरकी दौला पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा, ''गिरफ्तार आरोपी मानेसर की एक कंपनी में काम करता था. उसने आरोप स्वीकार कर लिया। उसे शनिवार को शहर की एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).