देश

गुरुग्राम: युवक को पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, दी दर्दनाक सजा

बिहार (Bihar) के रहने वाले एक युवक को गुरुग्राम (Gurugram) जिले में अपनी 21 वर्षीय पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया, क्योंकि युवक को पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था.

गुरुग्राम: युवक को पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, दी दर्दनाक सजा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

गुरुग्राम , 21 दिसम्बर : बिहार (Bihar) के रहने वाले एक युवक को गुरुग्राम (Gurugram) जिले में अपनी 21 वर्षीय पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया, क्योंकि युवक को पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था. इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी. मधेपुरा जिले के रहने वाले 23 वर्षीय रंजीत कुमार ने शुक्रवार को कथित तौर पर मानेसर में अपनी पत्नी सुधा का गला घोंट कर हत्या कर दी. रविवार को शव का पोस्टमार्टम (Post mortem) हुआ, गला घोंटकर हत्या की गई है, जिसके बाद पत्नी के हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

महिला के भाई ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसके बहनोई रंजीत ने उसे बताया कि उसकी बहन (सुधा) ने अपने किराए के मकान में फांसी लगा कर आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की थी, और उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | नोएडा, गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ‘खराब’ दर्ज की गई

जिसके बाद महिला का भाई शनिवार को फौरन अस्पताल पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन को मृत पाया. अस्पताल कर्मचारियों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसमें पुष्टि हुई कि महिला का गला घोंटा गया था. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, गाजियाबाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में ‘खराब’

जांच अधिकारी रवि कुमार ने कहा, "पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है. शुक्रवार को, इसी के चलते दोनों में काफी गरमा गर्मी हुई, जिसके बाद तैश में आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, लेकिन बाद में दावा किया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है." मानेसर के सेक्टर 7 पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).