देश

‘प्लीज मुझे मत मारो, मैं अपने बच्चों से प्यार करती हूं’- हत्या से पहले पत्नी ने पति से मांगी जान की भीख

एक निजी कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी विक्रम चौहान ने अपनी पत्नी का लव ट्राएंगल के चलते कत्ल कर दिया. यह घटना करवा चौथ की रात की है. विक्रम ने आठवीं मंजिल के अपने फ्लैट की बालकनी से पत्नी दीपिका चौहान को कथित रूप से धक्का देकर हत्या कर दी.

‘प्लीज मुझे मत मारो, मैं अपने बच्चों से प्यार करती हूं’- हत्या से पहले पत्नी ने पति से मांगी जान की भीख
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo )

गुरुग्राम: एक निजी कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी विक्रम चौहान ने अपनी पत्नी का लव ट्राएंगल के चलते कत्ल कर दिया. यह घटना करवा चौथ की रात की है. विक्रम ने आठवीं मंजिल के अपने फ्लैट की बालकनी से पत्नी दीपिका चौहान को कथित रूप से धक्का देकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस को आशंका है कि इस हत्या में विक्रम का साथ किसी और ने भी दिया है.

पुलिस की मानें तो 32 साल की दीपिका ने 27 अक्टूबर को आठवीं मंजिल से कथित रूप से धक्का दिए जाने से पहले आखिरी शब्द "प्लीज मुझे मत मारो, मैं अपने बच्चों से प्यार करती हूं" कहे थे. दरअसल जिस वक्त यह हत्या हुई उस समय चार साल की बेटी और पांच महीने का बेटा घर में ही सो रहे थे.

पुलिस के मुताबिक विक्रम चौहान के खिलाफ रविवार को अपनी 32 वर्षीय पत्नी दीपिका चौहान की कथित रूप से हत्या करने के लिए मामला दर्ज किया गया है. घटना शनिवार रात की है.

बैंक में एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत दीपिका ने करवा चौथ का व्रत रखा था लेकिन पति से झगड़ा होने के कुछ देर बाद उसके साथ यह घटना घटी. दंपति की एक चार साल की बेटी और एक छह महीने का बेटा है.

दीपिका के पिता हरिकिशन आहूजा द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, दीपिका और विक्रम ने 2013 में प्रेम विवाह किया था. विक्रम का इसी सोसायटी में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ कथित रूप से संबंध था.

आहूजा ने कहा, "वह अक्सर दंपति के अपार्टमेंट में मिलने आती थी, जिससे दीपिका और विक्रम के बीच झगड़े होने लगे." आहूजा ने कहा कि जब उनकी बेटी ने विक्रम के रिश्ते पर आपत्ति जताई तो उसने मेरी बेटी को मारा-पीटा. शनिवार को विक्रम ने दीपिका को बालकनी से धक्का दे दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).