देश

Gurugram Traffic Advisory: पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले गुरुग्राम में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बंद रहेंगे ये रास्ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए शहर में होंगे. इसे देखते हुए, गुरुग्राम यातायात पुलिस ने आम जनता के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है.

Gurugram Traffic Advisory: पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले गुरुग्राम में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बंद रहेंगे ये रास्ते
PM Modi | Credit- ANI

गुरुग्राम, 10 मार्च : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए शहर में होंगे. इसे देखते हुए, गुरुग्राम यातायात पुलिस ने आम जनता के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है.

डीसीपी (यातायात) वीरेंद्र विज ने बताया कि सोमवार को पीएम की रैली के दौरान अंतरिक्ष चौक के पास बड़ी संख्या में वाहन होंगे. इसलिए शाम चार बजे तक द्वारका क्लोवरलीफ से आईएमटी की ओर जाने वाले लोग सोमवार को अत्यावश्यक होने पर ही इस सड़क का प्रयोग करें. यह भी पढ़ें : Rajasthan: कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

एडवाइजरी में कहा गया है कि रैली के दौरान भीड़ को देखते हुए अंतरिक्ष चौक रोड भी कुछ देर के लिए बंद रहेगा. वहीं रविवार को शाम पांच बजे से एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. इस अवधि के दौरान, सभी भारी वाहन चालकों को केवल कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (केएमपी) का उपयोग करना चाहिए.

इसके अलावा, रेवाडी, नारनौल और धारूहेड़ा से रैली में आने वाले वाहनों को रामपुरा चौक से बाएं मुड़कर गुरुग्राम के वाटिका चौक से होते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर भेजा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).