Gurugram: पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोरों के रैकेट का भंडाफोड़ किया, 4 गिरफ्तार

पुलिस ने तीन आरोपियों को दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी से, जबकि चौथे आरोपी प्रियांशु को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी रेकी के बाद आमतौर पर बंद घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. आरोपी पानीपत जिला पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस अधिकारियों के बंद घरों को भी निशाना बनाते हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) ने घरों में चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर शहर से इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से 4.45 लाख रुपये, सोने (Gold) और चांदी (Silver) के आभूषण, एक कार और अपराध में इस्तेमाल उपकरण भी बरामद किए हैं. गिरोह ने गुरुग्राम, पानीपत (Panipat), झज्जर ( Jhajjar), दिल्ली (Dehli) और सोनीपत (Sonipat) में 19 चोरियां की हैं.

घटना के संबंध में 22 दिसंबर को घरों में चोरी की शिकायत मिली थी. एसीपी (अपराध) प्रीत पाल सांगवान ने गुरुवार कहा, "गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश, प्रियांशु उर्फ अंश, प्रकाश सोनी और नाजमुला के रूप में हुई है." CM योगी ने मुकेश अंबानी से की मुलाकात, कहा- UP में निवेश कीजिए...सुरक्षा की गारंटी हमारी

पुलिस ने तीन आरोपियों को दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी से, जबकि चौथे आरोपी प्रियांशु को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी रेकी के बाद आमतौर पर बंद घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. आरोपी पानीपत जिला पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस अधिकारियों के बंद घरों को भी निशाना बनाते हैं.

सांगवान ने कहा, "हरियाणा और दिल्ली के चार जिलों में दोषियों के खिलाफ लगभग 19 मामले दर्ज हैं. राकेश, प्रियांशु और प्रकाश आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि नाजमुल को जेल भेज दिया गया है."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड