Gurugram: बहू और किराएदार के बीच अफेयर का शक, शख्स ने 5 लोगों को उतारा मौत के घाट

दिल्‍ली से सटे गुरुग्राम में एक मकान मालिक ने अपनी बहु और किरायेदार के बीच अफेयर के शक में बहु समेत पांच लोगों की बेरहमी से हत्‍या कर दी. मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्‍चे और एक पुरुष शामिल है. दरअसल, मकान मालिक को शक था कि उसकी बहु और किराएदार के बीच अफेयर है.

क्राइम सीन (Photo Credits: Twitter)

दिल्‍ली (Delhi) से सटे गुरुग्राम (Gurugram) में एक मकान मालिक ने अपनी बहु और किरायेदार के बीच अफेयर के शक में बहु समेत पांच लोगों की बेरहमी से हत्‍या कर दी. मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्‍चे और एक पुरुष शामिल है. दरअसल, मकान मालिक को शक था कि उसकी बहु और किराएदार के बीच अफेयर है, जिसके बाद मकान मालिक ने वारदात को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद मकान मालिक ने खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. Bihar: बिहार में नदी पार कराने के लिए 10 रुपए भाडा लेना पड़ा महंगा, गोली मारकर की हत्या.

मामला गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने का है. मंगलवार की सुबह-सुबह थाने पहुंचे एक शख्‍स ने पुलिस को बताया कि उसने पांच लोगों को मार डाला है. पुलिस उस शख्‍स की बातों पर हैरान रह गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि वाकई उस शख्‍स ने अपनी बहु, किरायेदार, किरायेदार की पत्‍नी और उसके दो बच्‍चों की हत्‍या कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने उस शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि उसे शक था कि उसकी बहु और किरायेदार के बीच अफेयर है. इसी गुस्‍से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

आरोपी ने शक के आधार पर 5 जान ले ली. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पांचों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत