देश

Bihar: बिहार में नदी पार कराने के लिए 10 रुपए भाडा लेना पड़ा महंगा, गोली मारकर की हत्या

बिथान के थाना प्रभारी मोहम्मद खुशमुद्दीन ने आईएएनएस को बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि शिकन यादव नाव चलाने का काम करता है. इसी दौरान रविवार को एक युवक से नदी पार कराने के लिए 10 रुपये नाव का किराया मांगने पर विवाद हुआ था और युवक ने उसे देख लेने की धमकी दी थी.

Bihar: बिहार में नदी पार कराने के लिए 10 रुपए भाडा लेना पड़ा महंगा, गोली मारकर की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

समस्तीपुर: बिहार (Bihar) के समस्तीपुर (Samastipur) जिले के बिथान थाना क्षेत्र में एक नाविक (Sailor) को एक व्यक्ति से नाव का 10 रुपये भाडा लेना महंगा पड़ गया. इस 10 रुपये की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पुलिस (Police) के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बिथान थाना क्षेत्र बनभौर गांव निवासी नाव चालक शिकन यादव (Shikan yadav) की सुबह गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. ग्रामीण की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. Bihar Shocker: बहन से सांप को बंधवा रहा था राखी, पैर में डंसा, अस्पताल में तोड़ा दम (Watch Video)

बिथान के थाना प्रभारी मोहम्मद खुशमुद्दीन ने आईएएनएस को बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि शिकन यादव नाव चलाने का काम करता है. इसी दौरान रविवार को एक युवक से नदी पार कराने के लिए 10 रुपये नाव का किराया मांगने पर विवाद हुआ था और युवक ने उसे देख लेने की धमकी दी थी.

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोप है कि शिकन सोमवार को अहले सुबह अपने घर के सामने सड़क के किनारे खड़ा था, उसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजन के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी बिथान थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें दो लेागों को नामजद आरोपी बनाया गया है. आरोपियों की गिरतारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हत्या की इस खबर के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2021 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).