एजेंसी न्यूज

iPhone Fraud: गुरुग्राम में ग्राहक को आईफोन की जगह दिए डमी फोन, मामला दर्ज

एक ई-कॉमर्स कंपनी के प्रतिनिधि कर्मी ने गुरुग्राम में ग्राहक को डमी फोन देकर 10 आईफोन चुरा लिए.

iPhone Fraud: गुरुग्राम में ग्राहक को आईफोन की जगह दिए डमी फोन, मामला दर्ज
(Photo Credit : Twitter)

गुरुग्राम, 27 अप्रैल: एक ई-कॉमर्स कंपनी के प्रतिनिधि कर्मी ने गुरुग्राम में ग्राहक को डमी फोन देकर 10 आईफोन चुरा लिए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अमेजन के पार्सल की डिलीवरी करने वाली कंपनी ‘मैट्रिक्स फाइनेंस सॉल्यूशन’’ के स्टेशन प्रभारी रवि ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 मार्च को कंपनी के प्रतिनिधि कर्मी ललित को एक ग्राहक का पार्सल सौंपा गया, जिसमें 10 आईफोन और एक एयरपॉड्स थे. Online Fraud: दिल्ली में ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी करने के आरोप में चार गिरफ्तार. 

रवि ने अपनी शिकायत में कहा कि ललित ने पार्सल देने के बजाय आईफोन के डमी फोन रख दिए और अपने भाई मनोज को उन्हें वापस कंपनी में जमा करने के लिए भेज दिया. ललित ने दावा किया था कि ग्राहक से संपर्क नहीं किया जा सका.

पुलिस ने बताया कि पैकेट के साथ कुछ छेड़छाड़ का संदेह होने पर पार्सल खोला गया और डिलीवरी कंपनी को अंदर नकली फोन मिले. उन्होंने बताया कि इस बीच पार्सल नहीं मिलने पर ग्राहक ने अपना ऑर्डर भी रद्द कर दिया.

उन्होंने बताया कि ललित के खिलाफ बुधवार को बिलासपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) एवं 408 (कर्मचारी द्वारा आपराधिक विश्वासघात) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).