Gurugram: कैश वैन से एक करोड़ रुपये लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारियों से 18 अप्रैल को एक करोड़ रुपये की लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसकी जानकारी गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को दी.
गुरुग्राम 24 अप्रैल : कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारियों से 18 अप्रैल को एक करोड़ रुपये की लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसकी जानकारी गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) ने रविवार को दी. आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सोहना रोड पर गिरफ्तार किया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वैन के कर्मचारियों और चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें बंधक बना लिया और फिर मोटी रकम लेकर फरार हो गए. पुलिस सूत्रों ने कहा कि पांचवें साथी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है. साथ ही यह भी दावा किया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से अधिकांश नकदी बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार लुटेरे हरियाणा के फरीदाबाद और दिल्ली के छतरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह भी पढ़ें : कश्मीर से कन्याकुमारी, द्वारका से बंगाल तक संस्कृति ने देश को बांधे रखा है: शाह
पुलिस ने लूट में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है. जांच के दौरान, जांच टीमों ने अपराधियों की पहचान के लिए 1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया था. हरियाणा पुलिस ने दोषियों के बारे में जानकारी देने वाले को 2 लाख रुपये का नकद इनाम देने की भी घोषणा की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

