देश

गुजरात: पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के घर पर हुई 5 लाख की चोरी, चौकीदार पर शक

गुजरात में पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के घर से करीब 5 लाख रुपये की नकदी और सामान के चोरी का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पूर्व सीएम के एक करीबी ने गांधीनगर पुलिस में की.

गुजरात: पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के घर पर हुई 5 लाख की चोरी, चौकीदार पर शक
पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला (Photo-Facebook)

गुजरात में पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला (Shankar Singh Vaghela) के घर से करीब 5 लाख रुपये की नकदी और सामान के चोरी का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पूर्व सीएम के एक करीबी ने गांधीनगर पुलिस में की. शिकायत में करीबी द्वारा 3 लाख रूपये कैश और 2 लाख रूपये के गहने के चोरी की बात कही गई है. चोरी के इस मामले में चौकीदार शक के घेरे में हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह हाई प्रोफाइल चोरी वाघेला के गांधीनगर स्थित आवास पर हुई है.

पूर्व सीएम वाघेला के घर में हुई इस चोरी में पुलिस और शिकायतकर्ता सिक्यॉरिटी गार्ड पर शक है. शिकायत में कहा गया कि 4 साल पहले उन्होंने इस घर में बासुदेव नेपाली उर्फ शंभूनाम के एक सिक्यॉरिटी गार्ड को नौकरी पर रखा गया था, जो कि यहां अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ही रहता था. इस बीच अक्टूबर महीने में वासुदेव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर से चला गया था और तभी से वह यहां वापस नहीं लौटा. यह भी पढ़ें- 'मैं भी चौकीदार हूं' पर राहुल गांधी का निशाना, कहा- हर कोई कह रहा है 'चौकीदार चोर है'

पुलिस के मुताबिक, वाघेला के परिवार को इस चोरी का पता तब चला जब एक शादी के लिए इन गहनों को अलमारी से निकालने परिवार के लोग कमरे में पहुंचे. इस संबंध में अब पेथापुर के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसके बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. शिकायत के अनुसार, जिस कमरे की अलमारी में यह पैसे और गहने रखे थे उसका इस्तेमाल सिर्फ वासुदेव ही करता था ऐसे में यह शक और गहरा हो गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2019 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).