देश

Gujrat News: बॉस हो तो ऐसा...! ज्वेलरी कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे XUV 700 और Innova जैसी लग्जरी कारें, टारगेट पूरा होने पर दिया शानदार इनाम (Watch Video)

अहमदाबाद की एक ज्वैलरी कंपनी ने अपने सीनियर कर्मचारियों को Mahindra XUV 700 and Toyota Innova जैसी लग्जरी कारें गिफ्ट की हैं. कंपनी ने 200 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने में कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करने के लिए यह कदम उठाया.

Gujrat News: बॉस हो तो ऐसा...! ज्वेलरी कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे XUV 700 और Innova जैसी लग्जरी कारें, टारगेट पूरा होने पर दिया शानदार इनाम (Watch Video)
Representative Image Created Using AI

Gujrat News: अहमदाबाद की एक ज्वैलरी कंपनी ने अपने सीनियर कर्मचारियों को Mahindra XUV 700 and Toyota Innova जैसी लग्जरी कारें गिफ्ट की हैं. कंपनी ने 200 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने में कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करने के लिए यह कदम उठाया. aajtak.in की एक रिपोर्ट के मुताबिक, काबरा ज्वैल्स के मालिक कैलाश काबरा ने गुजरात के खेड़ा जिले के महमदवाद में एक कार्यक्रम आयोजित किया,

जहां उन्होंने अपनी कंपनी की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले 12 कर्मचारियों को नई कारें उपहार में दी.

ये भी पढें: टोरेस ज्वैलरी प्रकरण: ईडी ने 21 करोड़ रुपये की बैंक जमाराशि (के लेन-देन) पर रोक लगायी 

ज्वेलरी कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे XUV 700 और Innova जैसी लग्जरी कारें

200 करोड़ के टर्नओवर को पार करने की खुशी

इस पहल के तहत, कर्मचारियों को Mahindra XUV 700, Toyota Innova, Hyundai i10, Hyundai Accent, Maruti Suzuki Ertiga और Maruti Suzuki Brezza जैसी कारें दी गईं. यह पुरस्कार कंपनी के 200 करोड़ रुपए के टर्नओवर को पार करने की खुशी में दिया गया है. इसके अलावा, कंपनी के अन्य कर्मचारियों को भी टू-व्हीलर, मोबाइल फोन, फैमिली हॉलिडे पैकेज और सोने-चांदी के सिक्के उपहार में दिए गए.

यह कदम खास तौर पर मशहूर हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया से प्रेरित है, जो दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को कार और मोटरसाइकिल गिफ्ट करते हैं.

कौन हैंं कैलाश काबरा?

कैलाश काबरा ने 2006 में महज 21 साल की उम्र में आभूषण उद्योग में कदम रखा था. उन्होंने बताया कि शुरुआत में कंपनी में केवल 12 सदस्य थे, लेकिन आज उनकी टीम में 140 सदस्य हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अपनी मेहनत के बाद वह खुद के लिए एक लग्जरी कार खरीदने के बजाय, उन कर्मचारियों को इनाम देना चाहते हैं जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया.

बता दें, काबरा ज्वेल्स सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों का खुदरा कारोबार करती है. कंपनी अब गुजरात में और विस्तार करने की योजना बना रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).