Gujarat Road Accident: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, वैन और ट्रक के बीच टक्कर में 4 महिलाओं की मौत; 16 जख्मी

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हुई. जबकि 16 अन्य लोग जख्मी हुए है.

(Photo Credits ANI)

Gujarat Road Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 4  महिलाओं की मौत  हुई.  जबकि 16 अन्य लोग जख्मी हुए है. हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं.

उन्होंने बताया कि वैन में करब बीस लोग यात्री सवार थे. वैन तेर्ज रफ़्तार में जा रही थी. इसी बीच रात का अंधेरा होने की वजह से वैन की ट्रक से टक्कर हो गई. जिसके बाद चीख पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहंची. जिसके बाद दर्द से करहाते घायलों को अस्पताल पहुंचवाया. यह भी पढ़े: Hardoi Road Accident: यूपी के हरदोई में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और बस की टक्कर में 5 की मौत, 4 लोग जख्मी (Watch Video)

 विपरीत दिशा से वैन की हुई टक्कर:

मामले में पुलिस ने बताया कि वैन सुरेंद्रनगर के लिंबडी तालुका के शियानी गांव से सोमनाथ जा रही थी. वहीं ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था. घटना के समय ट्रक सड़क के किनारे एक होटल के पास रुकने के लिए दाहिनी ओर मुड़ रहा था. इसी दौरान सामने से वैन आई और ट्रक में टकरा गई, जिससे ये हादसा हुआ.

पितृ तर्पण’ करने सोमनाथ जा रहे थे पीड़ित

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार होकर पीड़ित अपने पूर्वजों के लिए एक धार्मिक अनुष्ठान ‘पितृ तर्पण’ करने के वास्ते सोमनाथ जा रहे थे. इसी बीच यह हादसा हो गया. जिसके बाद घर में मातम फ़ैल गया. हादसे केबाद मृतकों की पहचान मगजीबेन रेथारिया (72), गलालबेन रेथारिया (60), मंजूबेन रेथारिया (65) और गौरीबेन रेथारिया (68) के रूप में हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड