Stray Dog Attack in Surat: सूरत में आवारा कुतों का आतंक, घर के बाहर खेल रही बच्ची को काटा, गले में लगे कई टांके- Video

सूरत में अपने घर के सामने खेल रही एक बच्ची को पागल कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी सर्जरी करानी पड़ी. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया

आवारा कुत्ते (Photo Credit: Twitter/@prasadbolex )

Stray Dog Attack in Surat: सूरत में अपने घर के सामने खेल रही एक बच्ची को पागल कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी सर्जरी करानी पड़ी. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया. पीड़ित रवि की मौसी मेघा ने मीडिया को बताया कि बच्ची शनिवार शाम फूलपाड़ा इलाके में घर के सामने खेल रही थी, तभी पागल कुत्ते ने उसके चेहरे पर हमला बोल दिया. मामूली सर्जरी करनी पड़ी और उनके गाल पर टांके भी लगे.

रवि को पागल कुत्ते से बचाने वाली किंजलबेन ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ खेल रही थी. दूसरे बच्चे आगे निकल गए थे और रवि पीछे रह गई, तभी कुत्ते ने उसे काट लिया.सोमवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने और स्थानीय लोगों द्वारा सूरत नगर निगम (एसएमसी) से शिकायत किए जाने के बाद ही टीम हरकत में आई. एसएमसी अधिकारी राजेश घेलानी ने बताया कि टीम ने फूलपाड़ा इलाके से तीन से चार कुत्तों को पकड़ा है. यह भी पढ़े: Stray Dogs Attack: बदायूं में आवारा कुत्तों के झुंड ने 27 भेड़ों को मार डाला, 22 को घायल किया

Video:

उन्होंने यहां तक दावा किया कि एसएमसी की टीम रोजाना 30 से 35 आवारा कुत्तों को पकड़ रही है. पिछले कैलेंडर वर्ष में 7521 कुत्तों को पकड़ा गया, जिनमें से 6530 की नसबंदी की गई.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bihar Bride Buying Racket Busted: रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लोग हिरासत में, नाबालिग लड़की को शादी से कराया मुक्त

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट