Gujarat Shocker: अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, सरेआम किया चाकू से वार

एक चौंकाने वाली घटना में, भावनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में मार डाला. पति ने सरेआम अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से कई वार किए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

राजकोट: एक चौंकाने वाली घटना में, भावनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में मार डाला. पति ने सरेआम अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से कई वार किए. शुक्रवार शाम शहर के व्यस्त रूपानी सर्कल के पास पति राजू ने छाया राठौड़ के रूप में पहचानी गई महिला (50) पर चाकू से एकाएक कई हमले किए.

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की बहू नेहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पिछले तीन सालों से उसके ससुराल वालों के बीच लगातार झगड़े होते रहे हैं, जब से उसने कुलदीप से शादी की थी. आरोपी राजू को छाया पर वेला भरवाड़ नाम के शख्स से अफेयर का शक था जिसके बाद वह सूरत में अलग रहने लगा. हालांकि, वह भावनगर लौट आया लेकिन परिवार से अलग रहने लगा.

रोज के झगड़ों से तंग आकर कुलदीप और नेहा भी अलग रहने चले गए. कुलदीप का कैटरिंग का बिजनेस है. कुलदीप शुक्रवार शाम को एक ट्रेन से मुंबई के लिए निकला था, जब रात करीब 8:30 बजे उसने नेहा को फोन करके बताया कि उसके पिता ने उसकी मां को चाकू मार दिया है और उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा है. जब नेहा वहां पहुंची तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि छाया ने दम तोड़ दिया है. छाया और राजू की दो बेटियां और एक बेटा है जिनकी शादी हो चुकी है.

शुक्रवार की शाम छाया घर जा रही थी तभी राजू वहां पहुंच गया और उसे बेरहमी से पीटने लगा. मौके पर मौजूद भीड़ ने एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल ले गए.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड