Gujarat Shocker: पुलिस कांस्टेबल ने मास्क नहीं पहनने पर महिला के साथ कई बार किया रेप, ऐसे हुआ भंडाफोड़

गुजरात के सूरत में एक 33 वर्षीय विवाहिता द्वारा मास्क न पहनने पर पुलिस कांस्टेबल ने कथित रूप से उसका बलात्कार किया. इस मामले में कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. महिला का आरोप है कि जब वह दूध खरीदने गई थी तो पुलिस वाले ने पलसाना में अपनी कार में उसका अपहरण कर लिया. आरोपी की पहचान नरेश कपाड़िया के रूप में हुई है...

प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो )

गुजरात के सूरत में एक 33 वर्षीय विवाहिता द्वारा मास्क न पहनने पर पुलिस कांस्टेबल ने कथित रूप से उसका बलात्कार किया. इस मामले में कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. महिला का आरोप है कि जब वह दूध खरीदने गई थी तो पुलिस वाले ने पलसाना में अपनी कार में उसका अपहरण कर लिया. आरोपी की पहचान नरेश कपाड़िया के रूप में हुई है. बलात्कार पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी ने अगले कुछ महीनों में उसके साथ कई बार बलात्कार किया. यह घटना पिछले साल लॉकडाउन के दौरान हुई थी. आरोपी कथित तौर पर महिला को थाने के बजाय नवसारी रोड ले गया. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि कपाड़िया ने उसके साथ मारपीट भी की. उसने कथित तौर पर उसकी तस्वीरें क्लिक की और उसे ब्लैकमेल किया. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त कपाड़िया पलसाना थाने में तैनात थे. यह भी पढ़ें: Mumbai: सहायक महिला पुलिस निरीक्षक के साथ रेप का आरोप, 3 लोगों के खिलाफ मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज

हालांकि, इस साल जनवरी में शिकायतकर्ता महिला के साथ उसकी लड़ाई का एक वीडियो वायरल होने के बाद, आरोपी को उमरपाड़ा पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया था. इस बीच, कपाड़िया की पत्नी ने बारडोली पुलिस स्टेशन में बलात्कार पीड़िता और उसके पति के खिलाफ पुलिस पर जातिवादी गालियां देने की शिकायत दर्ज कराई. महिला और उसके पति पर अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड