देश

Gujarat: प्राइवेट वीडियो बना 12वीं की छात्रा को किया ब्लेकमेल, पिछले एक साल में कई बार किया गैंगरेप

गुजरात के राजकोट से गैंगरेप और ब्लेकमेलिंग (Gujarat Gangrape) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजकोट के हलवद की रहने वाली 17 वर्षीय 12 वीं कक्षा की छात्रा के प्राइवेट वीडिया और तस्वीरों (Privet Photos-Videos) के आधार पर उसे पिछले एक साल से न सिर्फ ब्लेकमेल कर रहे बल्की समय-समय पर उसका सामूहिक बलात्कार (12th School Girl Blackmailed-Raped) भी करते रहे.

Gujarat: प्राइवेट वीडियो बना 12वीं की छात्रा को किया ब्लेकमेल, पिछले एक साल में कई बार किया गैंगरेप
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo credit: File Photo)

गुजरात के राजकोट से गैंगरेप और ब्लेकमेलिंग (Gujarat Gangrape) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजकोट के हलवद की रहने वाली 17 वर्षीय 12 वीं कक्षा की छात्रा के प्राइवेट वीडिया और तस्वीरों (Privet Photos-Videos) के आधार पर उसे पिछले एक साल से न सिर्फ ब्लेकमेल कर रहे बल्की समय-समय पर उसका सामूहिक बलात्कार (12th School Girl Blackmailed-Raped) भी करते रहे.

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जयेश कंजारिया और मेहुल हदियाल नाम के दो आरोपियों ने उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर लड़की को ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो वो उसकी फोटो वीडियो वायरल कर देंगे और उसे और उसके भाई को भी जान मार देंगे.

गुजरात: रेप केस के बाद BJP नेता का अश्लील सेक्स वीडियो वायरल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 की छात्रा ने अंतत: अपनी चुप्पी तोड़ी और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. छात्रा अपने परिजनों के साथ बीते शनिवार को हलवद पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने गैंगरेप और ब्लेकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा ब्लेकमेलिंग और दुष्कर्म के चलते डिप्रेशन में जा चकी थी और अपने घर वालों से भी बातचीत करना बंद कर दी थी. अपनी बच्ची की मानसिक समस्या को देख परिजन भी काफी परेशान होने लगे थे लेकिन अंत में बीते शनिवार छात्रा ने हिम्मत कर के परिजनों को अपनी आपबीती बताई जिसके बात उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने का फैसला किया.

वहीं हलवद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पीए टेकीवाडिया ने बताया कि, परिजनों और छात्रा के स्टेटमेंट के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने बताया कि ब्लेकमेलिंग और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी जयेश कंजारिया और मेहुल हदियाल उसी इलाके के रहने वाले हैं. मामला संज्ञान में आते ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2021 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).