देश

Gujarat Shocker: सट्टे में 50 लाख रुपये गंवाने के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या

सट्टे में 50 लाख रुपये गंवाने के बाद एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी. सूरत म्युनिसिपल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड रिसर्च के सूत्रों के मुताबिक, मनीष ढोलकिया (49) की गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के तुरंत बाद मौत हो गई.

Gujarat Shocker: सट्टे में 50 लाख रुपये गंवाने के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या
poison (Photo Credit: Twitter)

सूरत, 5 जनवरी : सट्टे में 50 लाख रुपये गंवाने के बाद एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी. सूरत म्युनिसिपल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड रिसर्च के सूत्रों के मुताबिक, मनीष ढोलकिया (49) की गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के तुरंत बाद मौत हो गई. अस्पताल के अधिकारियों ने उसके बैग की जांच करने के बाद पुलिस को सूचना दी, जहां उन्हें एक सुसाइड नोट मिला. यह भी पढ़ें : Jindal Poly Films Plant Fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुई, आग पर काबू पाया गया

पुलिस ने कहा कि मनीष एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में सेल्स मैनेजर था. सुसाइड नोट में मनीष ने लिखा था, "मैंने सट्टेबाजी और कसीनो में 50 लाख रुपये खो दिए हैं. मैं कर्जदाताओं को यह रकम चुकाने की स्थिति में नहीं हूं.. उनका दबाव बढ़ रहा है. इसलिए मैं यह बड़ा कदम उठा रहा हूं." पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).