गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बा से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जाना उनका हाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. शनिवार को राष्ट्रपति कोविंद गांधीनगर पहुंचे और रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने हीरा बा के साथ आधे घंटे बिताए और उनका हाल जाना.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी की मां हीरा बा (Photo Credits: Twitter)

गांधीनगर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind)  दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. शनिवार को राष्ट्रपति कोविंद गांधीनगर (Gandhi Nagar) पहुंचे और रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मां हीरा बा (Heera Ba) से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पहुंचे. राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने गांधीनगर के रायसन गांव में स्थित आवास पर हीरा बा से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने उनका हाल जाना. इस मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करके उन्होंने लिखा- राष्ट्रपति कोविंद ने गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा से मुलाकात की. राष्ट्रपति ने उन्हें अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी.

हीरा बा से मिलने के बाद राष्ट्रपति ने उनका हाल जाना और उनके आवास पर करीब आधे घंटे का समय बिताया. बता दें कि पीएम मोदी की मां हीरा बा गांधीनगर के रायसन स्थित घर में अपने सबसे छोटे बेटे के साथ रहती हैं. हीरा बा से मिलने के बाद वे कोबा के पास स्थित महावीर जैन की आराधना केंद्र पर पहुंचे, जहां आचार्य श्री पद्मसागर सुरिजी ने उन्हें आशीर्वाद दिया. यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कॉर्प्स ऑफ आर्मी एयर डिफेंस को कलर्स पुरस्कार सौंपा

हीरा बा से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद-

गौरतलब है कि शनिवार को ही राष्ट्रपति कोविंद अपनी पत्नी के साथ दो दिवसीय दौरे के लिए गुजरात पहुंचे थे और गांधीनगर के राजभवन में रात में ठहरे. गुजरात के बाद मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति कोविंद अपने इस दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और फिर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड