एजेंसी न्यूज

गुजरात NCP प्रमुख जयंत पटेल को शिक्षकों पर हमला करने के लिए 2 साल की जेल

यहां की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को राकांपा की गुजरात इकाई के प्रमुख जयंत पटेल को पांच साल पहले स्कूल शिक्षकों पर हमला करने के लिए दो साल जेल की सजा सुनाई.

गुजरात NCP प्रमुख जयंत पटेल को शिक्षकों पर हमला करने के लिए 2 साल की जेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-PTI)

उमरेठ (गुजरात), 26 फरवरी : यहां की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को राकांपा (NCP) की गुजरात इकाई के प्रमुख जयंत पटेल (Jayant Patel) को पांच साल पहले स्कूल शिक्षकों पर हमला करने के लिए दो साल जेल की सजा सुनाई.

उमरेठ के न्यायिक मजिस्ट्रेट, एल एल प्रजापति ने पटेल और उनके समर्थकों निमेश गोस्वामी (Nimesh Goswami) और पंकज श्रीधर को गैर-कानूनी तौर पर सभा करने, दंगा करने और घर में जबरदस्ती घुसने का भी दोषी ठहराया. यह भी पढ़ें : जोधपुर सेंट्रल जेल से 17 मोबाइल और 18 सिम कार्ड जब्त, कारागार महानिदेशक ने दिया जांच का आदेश

बाद में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी, ताकि वह उच्च न्यायालय में अपील दायर कर सकें. बोसकी के नाम से मशहूर जयंत पटेल 2012 से 2017 के बीच आणंद जिले के उमरेठ से राकांपा के विधायक रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).