गुजरात: सूरत में खंभे से टकराकर कार में लगी आग, बाल-बाल बची शख्स की जान- देखें Video
घटना गुरुवार की है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिस समय कार अनियंत्रित होती है तभी एक शख्स वहां से गुजर रहा है. शख्स और कार के समय में मात्र कुछ सेकेंड का अंतर है. शख्स अपनी जान बचा पाने में कामयाब रहता है.
गुजरात के सूरत शहर में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां एक अनियंत्रित खंभे से टकरा गई जिसके बाद कार में आग लग गई. गुजरात की इस घटना का एक वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है. सीटीवीटी में कार तेज रफ्तार से सड़क पर आते हुए दिखती है लेकिन तभी उसका अचानक से नियंत्रण बिगड़ जाता है और वो तेजी से खंभे से टकरा जाती है. खंभे से टकराने के बाद कार में अचानक आग लग जाती है. इस दौरान कार में लगी आग को देखते हुए आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचते हैं और कार सवारों को बाहर निकालते हैं.
घटना गुरुवार की है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिस समय कार अनियंत्रित होती है तभी एक शख्स वहां से गुजर रहा है. शख्स और कार के समय में मात्र कुछ सेकेंड का अंतर है. शख्स अपनी जान बचा पाने में कामयाब रहता है.
यहां देखें वीडयो-
#WATCH Surat: A car catches fire after colliding with a pole, passers-by evacuate those sitting inside. (30.1.20) #Gujarat pic.twitter.com/nBgFjQzqzB
— ANI (@ANI) February 1, 2020
बीते सप्ताह, मुंबई से एक ऐसी ही दुर्घटना की खबर मिली थी, यहां वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक बस को टक्कर मार दी थी, जो सर्विस रोड पर खड़ी थी. रिपोर्टस के अनुसार कार ने नियंत्रण खो दिया और जोगेश्वरी में सर्विस रोड पर खड़ी बस को टक्कर मार दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2020 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

