Gujarat: मोबाइल पर ₹500 की लूडो बाजी बनी खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त पर चाकू से किया हमला

घटना की सूचना मिलते ही जेतपुर उद्योगनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घायल की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है.

Gujarat: गुजरात के जेतपुर में मोबाइल पर खेले जा रहे लूडो गेम में ₹500 की शर्त दो दोस्तों के बीच खूनी विवाद में बदल गई. आरोप है कि गेम जीतने के बाद जब एक युवक ने शर्त की रकम देने से इनकार कर दिया तो उसके दोस्त ने गुस्से में उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घायल युवक को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल और बाद में गंभीर हालत में जूनागढ़ सिविल अस्पताल रेफर किया गया.

₹500 की लूडो बाजी पर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता मुनाभाई और उसका दोस्त वीरपाल जेतपुर के एक सरकारी अस्पताल के बाहर बेंच पर बैठकर मोबाइल फोन पर लूडो खेल रहे थे. दोनों ने गेम पर ₹500 की शर्त भी लगाई थी.

गेम में मुनाभाई जीत गया और उसने शर्त की रकम अपने पास रख ली. आरोप है कि बाद में वीरपाल ने उससे पैसे मांगे, लेकिन मुनाभाई ने रकम देने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

बाइक की चाबी छीनी, फिर चाकू से किया हमला

विवाद बढ़ने पर आरोपी वीरपाल ने कथित तौर पर मुनाभाई की बाइक की चाबी छीन ली. जब मुनाभाई ने चाबी वापस मांगी तो आरोपी भड़क गया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

हमले में मुनाभाई गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत नवागढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जूनागढ़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share Now