Gujarat: गांधीनगर में बड़ा हादसा, केमिकल कंपनी के टैंक की सफाई करने गए 5 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस के चपेट में आने की आशंका

गुजरात (Gujarat) के गांधीनगर (Gandhinagar) जिले से बड़ी खबर आ रही है. जिले के कलोल (Kalol) में शनिवार को एक रासायनिक कंपनी के अपशिष्ट जल टैंक (Waste Water Tank) की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत हो गई. फिलहाल केमिकल कंपनी (Chemical Company) की तरफ से मजदूरों की मौत को लेकर कुछ नहीं कहा गया है.

गुजरात पुलिस (Photo Credits: Twitter/File)

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के गांधीनगर (Gandhinagar) जिले से बड़ी खबर आ रही है. जिले के कलोल (Kalol) में शनिवार को एक रासायनिक कंपनी के अपशिष्ट जल टैंक (Waste Water Tank) की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत हो गई. फिलहाल केमिकल कंपनी (Chemical Company) की तरफ से मजदूरों की मौत को लेकर कुछ नहीं कहा गया है. जबकि मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आर्कटिक नॉर्वे में क्लोरिन रिसाव के बाद लगभग 96 हजार सैल्मन की मौत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के कलोल के के खटराज गांव (Khatraj Village) में एक केमिकल कंपनी के गंदे पानी के टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों बेसुध हो गए. जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मौके पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है और टैंक की जांच कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस अपशिष्ट जल टैंक की सफाई करने के लिए पांचों मजदूर उतरे थे, उसमें जहरीली गैस मौजूद थी, जिसकी चपेट में आने से सभी ने दम तोड़ दिया. सुरक्षा उपकरणों की कमी को इस हादसे की वजह मानी जा रही अहि. अभी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi to Address Nation Today: पीएम मोदी का देश के नाम आज रात 8:30 बजे संबोधन, महिला आरक्षण पर मचे गतिरोध पर सकते हैं बात; यहां देखें स्पीच Live

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड