गुजरात: डॉक्टर ने शराब पीकर कराई डिलिवरी, मां और बच्‍चे की मौत, मचा बवाल

वहीं इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया. वहीं जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो उन्होंने डॉक्टर की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की और उसके नशे की पुष्टि हो गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo)

डॉक्टर को हमारे समाज में भगवान का दर्जा दिया गया है, क्योंकि भगवान के बाद वही एक ऐसा शख्स है, जो किसी को मौत के मुंह में जाने से बचा सकता है. लेकिन अगर यह डॉक्टर राक्षस बन जाए और जान बचाने के बदले मौत का कारण बन जाए तो क्या होगा. एक ऐसा ही चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक डॉक्टर ने शराब के नशे में (Drunkard) डिलीवरी करा दी. जिसके बाद मां और बच्चा दोनों की मौत हो गई. यह घटना उस राज्य की है जहां पर शराब पर बैन लगा हुआ है.

न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, मामला गुजरात (Gujarat) के बोटाद (Botad) का है. जहां पर एक डॉक्‍टर की लापरवाही मां-बेटे के मौत का कारण बन गई. इस डॉक्टर ने नशे की हालत में गर्भवती महिला (pregnant woman ) की डिलीवरी करा दी. जिसके बाद दोनों की मौत हो गई. वहीं इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया. वहीं जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो उन्होंने डॉक्टर की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की और उसके नशे की पुष्टि हो गई.

यह भी पढ़ें:- इंसानियत हुई शर्मसार, शराब के नशे में धुत भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार

फिलहाल इस घटना से डॉक्टर की लापरवाही तो सामने आ गई और उसे सजा भी मिलेगी. लेकिन उस परिवार के लिए जीवन भर के यह एक ऐसा जख्म बन गया है जो शायद ही भरेगा. क्योंकि इस परिवार में किसी ने अपनी पत्नी, बेटी, पोता को खो दिया है. वहीं यह सवाल भी उठता है कि गुजरात में शराब बैन के बाद कैसे डॉक्टर ने शराब पी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड