Gujarat: 'फैशनेबल' कपड़े पहने हुए दलित युवक पर हमला, ऊंची जाति के लोगों ने पीटा; मामला दर्ज

गुजरात के बनासकांठा जिले में फैशनेबल कपड़े पहने और धूप का चश्मा लगाए हुए एक दलित युवक पर ऊंची जाति के कुछ लोगों ने हमला कर दिया.

Representational Image (File Photo)

गुजरात के बनासकांठा जिले में फैशनेबल कपड़े पहने और धूप का चश्मा लगाए हुए एक दलित युवक पर ऊंची जाति के कुछ लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, ऊंची जाति के लोगों ने जिगर शेखालिया पर हमला कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि वह 'इन दिनों बहुत ऊंचा उड़ रहा है'. जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसके भी कपड़े फाड़ दिए. Man Stabs Daughter 25 Times: पिता बना हैवान! अपनी ही बेटी पर चाकू से किए 25 वार, कैमरे में कैद हुई वारदात.

हमला मंगलवार रात मोटा गांव में हुआ. पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. शेखालिया ने सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर गढ़ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. राजपूत उपनाम वाले आरोपियों ने कथित तौर पर शेखालिया की स्टाइलिश पोशाक और चश्मों पर नाराजगी जताई, जिसके बाद यह घटना हुई.

शिकायत के अनुसार, मंगलवार की सुबह एक आरोपी ने शेखालिया से उसके घर के बाहर मुलाकात की, उसे धमकी दी और कहा कि वह 'इन दिनों बहुत ऊंची उड़ान भर रहा है'. कथित अपराधियों में से छह ने बाद में एक गांव के मंदिर के बाहर शेखालिया से मुलाकात की और फैशनेबल पोशाक पहने पर उससे स्पष्टीकरण मांगा. ये लोग लाठी लेकर आए थे. गरमागरम बहस के बाद उन्होंने शेखालिया पर हमला कर दिया.

पुलिस ने कहा कि जब शेखालिया की मां ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उस पर भी अपना गुस्सा उतारा, उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए.

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. धाराएं दंगा करने, गैरकानूनी जमावड़ा, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने से संबंधित हैं.

उन पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी आरोप लगे हैं. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास