गुजरात: कच्छ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में सात लोगों की मौत- 10 घायल
सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.
गुजरात (Gujarat) में कच्छ (Kutch) के मनकुआं (Mankuwa) इलाके के सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. इसके साथ ही मृतक के परिजनों को इस बाबत सूचना भेज दी गई है.
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक और ऑटो में टक्कर हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने बताया कि सामत्रा गांव के निकट ट्रक और ऑटो रिक्शा में तेजी से टकरा गए.
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के एडवेंचर पार्क में बड़ा हादसा, झूला टूटने से 2 लोगों की मौत, 26 घायल
Gujarat: 7 dead and 10 injured after an auto collided with a truck near Mankuwa area of Kutch, earlier today. More details awaited. pic.twitter.com/1VyhpMBwzr
— ANI (@ANI) July 15, 2019
बता दें कि रविवार 14 जुलाई को भी गुजरात में एक बड़ा हादसा हुआ. गुजरात के अहमदाबाद में कांकरिया एडवेंचर पार्क में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक झूला (एम्युजमेंट राइड) टूट कर जमीन पर गिर गया, जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2019 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

