Gujarat: वडोदरा में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खुदकुशी की कोशिश की, 3 की मौत

वडोदरा में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खुदकुशी की कोशिश की, 3 की मौत

गांधीनगर: गुजरात के वडोदरा (Vadodara) में एक ही परिवार के 6 लोगों ने बुधवार को सामूहिक आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की हैं. वडोदरा में यह खबर लोगों तक पहुंचने के बाद सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि इन लोगों ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की.   फिलहाल अब तक की जो जानकारी है उसके अनुसार 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

सुसाइड की खबर मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे वडोदरा के एसपी भरत राठौड़ (SP Bharat Rathod)  ने मीडिया के बातचीत में बताया कि अबतक जो पड़ोसियों से जानकारी मिली है. उसके अनुसार परिवार पिछले कुछ दिन से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी की वजह से ही परिवार ने यह कदम उठाया है. यह भी पढ़े: Five People Suicide due to Financial Crisis in Gujarat: गुजरात में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या

खबरों के अनुसार जहर पीने बाद सभी की हालत बिगड़ने घर में चीख पुकार शुरू हो गई है. मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने देखे कि परिवार के सभी लोग कीटनाशक दवा पी है और लोग दर्द से कराह रहे है. जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस को घटना स्थल पहुंचने के बाद सभी को पास के सरकारी अस्पताल लेकर गई. लेकिन 6 लोगों में डॉक्टरों ने तीन को  मृत घोषित कर दिया है.जबकि तीन का इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच में लग गई है. फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

Bareilly Acid Attack: बरेली में सनसनीखेज वारदात, शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर सोते हुए परिवार पर फेंका एसिड, पति-पत्नी और दो बच्चे झुलसे

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड