दर्दनाक! जब मां का नहीं करवा पाया इलाज तो पूरे परिवार के साथ जहर खाकर दे दी जान

मां के इलाज का खर्च उठाने में नाकाम रहे एक बेटे ने अपने पूरे परिवार के साथ कीटनाशक पीकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि किराना की दुकान चलाने वाले दीपक सकारिया (45) अपनी बुजुर्ग मां के इलाज में खर्च के कारण के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

जामनगर: गुजरात (Gujarat) में मां के इलाज का खर्च उठाने में नाकाम रहे एक बेटे ने अपने पूरे परिवार के साथ कीटनाशक पीकर कथित रूप से आत्महत्या (Suicide) कर ली.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि किराना की दुकान चलाने वाले दीपक सकारिया (45) अपनी बुजुर्ग मां के इलाज में खर्च के कारण के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे.

जामनगर के पुलिस अधीक्षक शरद सिंघल ने कहा, ‘‘सकारिया और उसके परिवार के चार सदस्यों ने सोमवार (31 दिसंबर) की रात को पानी के साथ कीटनाशक मिलाकर पी लिया. वह अपनी 80 वर्षीय मां के इलाज में होने वाले खर्च के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था.’’

यह भी पढ़े- iPhone खरीदने के लिए 17 साल की उम्र में बेची किडनी, अब 7 साल से बेड पर काट रहा है जिंदगी

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दीपक सकारिया (45), उसकी पत्नी आरती सकारिया (42), बेटी कुमकुम (11), बेटे हेमंत (पांच) और दीपक की मां जया पन्नाला (80) के रूप में हुई है.

सकारिया परिवार सूर्यमुखी कालोनी में रहता था. सिंघल ने बताया कि पुलिस को आज सुबह घटना की सूचना मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड