देश

Guddu Muslim News: हुलिया बदलकर लगातार ठिकाने बदल रहा है अतीक का बमबाज गुड्डू मुस्लिम, अब पश्चिम बंगाल में होने की खबर

गुड्डू मुस्लिम यूपी पुलिस और STF के लिए पहली बना हुआ है. वह लगातार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा है और जानकारी के मुताबिक अब उसने दाढ़ी बढ़ाकर अपना हुलिया भी बदल लिया है, ताकि उसे कोई पहचान न सके.

Guddu Muslim News: हुलिया बदलकर लगातार ठिकाने बदल रहा है अतीक का बमबाज गुड्डू मुस्लिम, अब पश्चिम बंगाल में होने की खबर
GUddu Muslim | Photo: Twitter

नई दिल्ली: बाहुबली अतीक अहमद का सबसे खास शूटर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए अभी भी चैलेंज बना हुआ है. यूपी पुलिस पूरी शिद्दत से उसे तलाश कर रही लेकिन शातिर गुड्डू मुस्लिम अभी तक आजाद घूम रहा है. वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है. अब खबर आ रही है कि गुड्डू मुस्लिम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद या आसपास के किसी स्थान पर छिपा हुआ है. यूपी का मोस्ट वांटेड अपराधी गुड्डू मुस्लिम 'बमबाज' या 'धोखेबाज', जानें पूरी कहानी.

गौरतलब है कि प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल पर बम से हमला करने वाला गुड्डू मुस्लिम अब राज्य का मोस्ट वांटेड अपराधी है. गुड्डू मुस्लिम यूपी पुलिस और STF के लिए पहली बना हुआ है. वह लगातार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा है और जानकारी के मुताबिक अब उसने दाढ़ी बढ़ाकर अपना हुलिया भी बदल लिया है, ताकि उसे कोई पहचान न सके. यूपी पुलिस अतीक अहमद के इस सबसे बड़े राजदार कहे जाने वाले शातिर अपराधी को ढूंढने के लिए दिन रात एक कर रही है.

ताजा जानकारी के मुताबिक गुड्डू की लोकेशन बंगाल के मुर्शिदाबाद में बताई जा रही है, जिसको लेकर यूपी एसटीएफ की टीम अलर्ट पर है और जल्द ही गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की कोशिश में लगी है. जांच एजेंसियां पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं.

इससे पहले गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ट्रेस की गई थी. ओडिशा में उसकी आखिरी लोकेशन बरगढ़ में मिली थी, जहां पुलिस ने एक शख्स से पूछताछ की थी. शख्स की पहचान गुड्डू मुस्लिम के सहयोगी राजा खान के रूप में हुई थी. राजा के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि गुड्डू ने पुलिस द्वारा पहचाने जाने और पकड़े जाने से बचने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2023 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).