शादी के 4 दिन बाद हुई दूल्हे की मौत, पत्नी का हुआ बुरा हाल, गांव में मातम
बिहार के सारण जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो बाइक के बीच टक्कर के कारण दो युवकों की जान चली गई. बिहार के सारण जिले में तरैया-पानापुर एसएच 104 पर बगही गांव के समीप मंगलवार की देर शाम यह घटना घटी. गंभीर रूप से घायल पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी अमित कुमार की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई...
बिहार के सारण जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो बाइक के बीच टक्कर के कारण दो युवकों की जान चली गई. बिहार के सारण जिले में तरैया-पानापुर एसएच 104 पर बगही गांव के समीप मंगलवार की देर शाम यह घटना घटी. गंभीर रूप से घायल पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी अमित कुमार की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. ख़बरों के अनुसार मंगलवार की शाम में दो बाइकों की टक्कर में तरैया थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी रौशन कुमार की भी मौत हो गयी है. यह भी पढ़ें: Bride Refused to Marry After Groom Kissed: दूल्हे ने किया दुल्हन को किस, तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार
अनित कुमार का इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा था, जहां बुधवार सुबह उन्होंने अपना दम तोड़ दिया. सड़क दुर्घटना में मृत रोशन की शादी सिर्फ तीन दिन पहले यानी 27 नवंबर को हुई थी. नई नवेली दुल्हन के साथ सभी परिवाजनो और प्रियजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वह रिसेप्शन के सामान की खरीदारी के लिए बाइक से बाजार गया हुआ था.
वहीं अमित कुमार की शादी छह महीने पहले 10 मई को हुई थी. बहुत ही कम उम्र में दोनों पुरुषों की मौत से उनकी पत्नियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अमित कुमार और रोशन के गांव में मातम का माहौल है. दोनों की पत्नियों की हालत देखकर हर किसी की आंखें नाम हो जा रही है. ख़बरों के अनुसार अमित अपने पिता एवं छोटे भाई का छपरा कोर्ट से जमानत करा कर वापस घर आ रहा था, तभी उसके साथ दुर्घटना हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

