Grenade Blast: इंफाल में सनी लियोनी के फैशन शो के पास ग्रेनेड ब्लास्ट
इंफाल के हप्ता कांगजीबंग में शनिवार को एक फैशन शो के नजदीक ग्रेनेड ब्लास्ट हो गया. इस फैशन शो में अभिनेत्री सनी लियोनी हिस्सा लेने वाली थीं. पुलिस ने यह जानकारी दी है.
इंफाल, 4 फरवरी : इंफाल के हप्ता कांगजीबंग में शनिवार को एक फैशन शो के नजदीक ग्रेनेड ब्लास्ट हो गया. इस फैशन शो में अभिनेत्री सनी लियोनी हिस्सा लेने वाली थीं. पुलिस ने यह जानकारी दी है.
पुलिस ने कहा कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. विस्फोट के पीछे अंडरग्राउंड आतंकवादियों का हाथ होने का संदेह है. धमाका रविवार के फैशन शो के आयोजन स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: शाहजहांपुर में बस, ट्रक की टक्कर में 18 लोग घायल
अभी तक किसी उग्रवादी संगठन या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. पोरोमपत थाने में मामला दर्ज किया गया है. मणिपुर के हथकरघा, खादी उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो की योजना बनाई गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

