Greater Noida Suicide Case: युवक ने की खुदकुशी, पिस्टल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना इलाके में रहने वाले एक 24 साल के युवक ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसके पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कुछ निजी कारणों का जिक्र करते हुए आत्महत्या करने की बात की है. बताया जा रहा है कि वह एक साइबर कैफे चलाता था.
ग्रेटर नोएडा, 17 दिसंबर : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना इलाके में रहने वाले एक 24 साल के युवक ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसके पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कुछ निजी कारणों का जिक्र करते हुए आत्महत्या करने की बात की है. बताया जा रहा है कि वह एक साइबर कैफे चलाता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसके पास अवैध पिस्टल कहां से आई.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को थाना सूरजपुर क्षेत्र अंतर्गत महामेधा वाली गली में फायरिंग की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अमन भारद्वाज (24) ने अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है. यह भी पढ़ें : UP: बीमा पॉलिसी का नवीकरण कराने के नाम पर ठगी करने के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है कि पिस्टल कहां से आई थी. सुसाइड नोट जो बरामद हुआ है, उसमें उसने किन कारणों का जिक्र किया गया है, इसकी भी जांच की जा रही है. अमन के माता-पिता और अन्य मिलने वालों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जब यह घटना हुई तो उस वक्त अमन अकेला था या वहां आस-पास कोई और भी मौजूद था. फिलहाल शुरुआती जांच और सुसाइड नोट को देखकर पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है.
Suicide Prevention and Mental Health Helpline Numbers: Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

