Crude Oil: सरकार ने डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ TAX बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर कर में कटौती
सरकार ने डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाकर सात रुपये प्रति लीटर कर दिया और साथ ही विमान ईंधन पर दो रुपये प्रति लीटर का कर फिर से लगाया गया है. हालांकि घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर कर कम किया गया है.
नई दिल्ली, 18 अगस्त: सरकार ने बृहस्पतिवार को डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाकर सात रुपये प्रति लीटर कर दिया और साथ ही विमान ईंधन (एटीएफ) पर दो रुपये प्रति लीटर का कर फिर से लगाया गया है. हालांकि घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर कर कम किया गया है.
सरकार ने अप्रत्याशित लाभ कर की तीसरे पखवाड़े की समीक्षा में डीजल के निर्यात पर कर पांच रुपये से बढ़ाकर सात रुपये प्रति लीटर कर दिया है. वहीं एटीएफ पर फिर से दो रुपये प्रति लीटर का कर लगाया गया है. OLA Electric Car: ओला ला रही इलेक्ट्रिक कार, 4 सेकेंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
सरकार ने इस महीने की शुरुआत में एटीएफ निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर समाप्त कर दिया था.
इसके अलावा, घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर कर को 17,500 रुपये प्रति टन से घटाकर 13,000 रुपये प्रति टन कर दिया गया है.
निर्यात पर कर बढ़ाया गया है क्योंकि कच्चे तेल के शोधन से होने वाले मार्जिन में वृद्धि हुई थी लेकिन पिछले छह महीने के दौरान तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के कारण घरेलू रूप से उत्पादित तेल के कर में कमी आई थी.
भारत ने ऊर्जा कंपनियों के लाभ पर कर लगाने वाले देशों में शामिल होते हुए पहली बार एक जुलाई को अप्रत्याशित लाभ कर लागू किया था. इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में कमी आई है जिससे तेल निर्माताओं और तेल शोधन करने वाली कंपनियों का लाभ घटा है.
एक जुलाई को पेट्रोल और एटीएफ पर छह रुपये प्रति लीटर का निर्यात कर लगाया गया था और डीजल के निर्यात पर 13 रुपये प्रति लीटर का कर लागू किया गया था. घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन पर भी प्रति टन 23,250 रुपये अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था. इसके बाद 20 जुलाई और दो अगस्त को निर्यात कर में और कटौती की गई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

