देश

गूगल इंडिया के हेड राजन आनंदन का इस्तीफा, विकास अग्निहोत्री संभालेंगे कार्यभार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंदन इस महीने के अंत तक कंपनी छोड़ देंगे. अब वो टेक्नॉलजी स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट पर फोकस करेंगे. अंतरिम हेड के तौर पर फिलहाल गूगल इंडिया का कार्यभार विकास अग्निहोत्री के पास होगा.

गूगल इंडिया के हेड राजन आनंदन का इस्तीफा, विकास अग्निहोत्री संभालेंगे कार्यभार
राजन आनंदन (Photo-IANS)

गूगल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और साउथ ईस्ट एशिया के वाइस प्रेसिडेंट राजन आनंदन (Rajan Anandan) ने इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंदन इस महीने के अंत तक कंपनी छोड़ देंगे. अब वो टेक्नॉलजी स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट पर फोकस करेंगे. अंतरिम हेड के तौर पर फिलहाल गूगल इंडिया का कार्यभार विकास अग्निहोत्री (Vikas Agnihotri) के पास होगा. फिलहाल विकास अग्निहोत्री कंट्री डायरेक्टर, सेल्स के तौर पर गूगल से जुड़े हैं. राजन आनंदन पहले से भी इन्वेस्टर रहे हैं और अब वो पूरी तरह से इन्वेस्टमेंट पर फोकस करेंगे.

बताया जा रहा है कि अब वो इंडिया और साउथ ईस्ट एशिया में अर्ली स्टेज टेक्नॉलजी स्टार्टअप निवेश करेंगे. गूगल से पहले वो माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं. माइक्रोसॉफ्ट से पहले उन्होंने अमेरिकी टेक कंपनी डेल में भी काम किया है और यहां भी उन्होंने वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री मैनेजर के तौर पर काम किया है. यह भी पढ़ें- 'मिशन शक्ति' अभियान से अंतरिक्ष में खतरा, NASA ने कहा इंटरनेशनल स्पेस में जमा हुए उपग्रह के 400 टुकड़े

राजन आनंदन के इस्तीफे के बाद गूगल के एशिया पेसिफिक प्रेसिडेंट स्कॉट बेयोमॉन्ट ने कहा है, ‘हम राजन आनंदन द्वारा गूगल में किए बड़े कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए उनके आभारी हैं. उनके उद्यमशीलता (entrepreneurial) के उत्साह और लीडर्शिप ने भारत और साउथ इस्ट एशिया में ओवरऑल इंटरनेट इकोसिस्टम ग्रो करने में मदद की है. हम उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं देते हैं’

राजन आनंदन ने अमेरिका की प्रसिद्ध मैसाच्यूसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (MIT) से ग्रेडुएशन करने के बाद स्टैनफर्ड युनिवर्सिटी से मास्टर्स किया. उसके बाद उन्होंने मैकेंजी ज्वाइन किया और फिर डेल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल तक का सफर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2019 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).