खुशखबरी: शादी करवाएंगे महेंद्र सिंह धोनी! अब खोजेंगे आपका जीवनसाथी
क्योंकि इस कंपनी ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है. इसके बारे में कंपनी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह जल्द ही धोनी की मौजूदगी वाला एक विज्ञापन अभियान शुरू करेगी. यह विज्ञापन प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन एवं होर्डिंगों पर दिखाई देगा.
नई दिल्ली: देश के उन युवकों के लिए खुशखबरी है. जिनकी अब तक शादी नहीं हुई है. अब ऐसे लोगों की शादी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी करवाएंगे और ये सब ऑनलाइन शादियों के रिश्ते ढूंढने की सेवा देने वाली कंपनी भारत मैट्रिमोनी के द्वारा होगा. क्योंकि इस कंपनी ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है. इसके बारे में कंपनी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह जल्द ही धोनी की मौजूदगी वाला एक विज्ञापन अभियान शुरू करेगी. यह विज्ञापन प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन एवं होर्डिंगों पर दिखाई देगा.
इस बारे में मैट्रिमोनी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरुगवेल जानकीरमण ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि 'हमें धोनी के साथ जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है. ऐसा हम इसलिए कह रहें है. क्योंकि धोनी देश के लाखों युवाओं प्रेरणा श्रोत जैसे है. वहीं भारत की इस कंपनी से जुड़ने के बारे में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि 'भारत मैट्रिमोनी सबसे भरोसेमंद और सफल ब्रांड है, जिसने पिछले 18 सालों में करोड़ों भारतीयों को अपना जीवनसाथी चुनने में मदद की है. यह भी पढ़े: जब महेंद्र सिंह धोनी ने इस दिव्यांग फैन के लिए तोडा रूल, देखें वीडियो
वहीं इस कंपनी से महेंद्र सिंह धोनी को जुड़ने के बाद ऋति स्पोर्ट्स के चेयरमैन अरुण पांडे कंपनी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से लोगों का कंपनी पर भरोसा है हम चाहेंगे कि कम्पनी आने वाले दिनों में और तरक्की करे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2018 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

